शिवपुरी-खनियांधाना के ग्राम मुहासा मे सरपंच के बेटे को तलवार और कुल्हाड़ी से वार पेट, हाथ और शरीर अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। वहीं सरपंच समेत 3 अन्य लोगों पर भी तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है, जिससे वह घायल हो गए हैं। मामला मायापुर थाना क्षेत्र का ह
जानकारी के मुताबिक, मरने वाले का नाम युधिष्ठिर यादव है, जो मुहासा ग्राम पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह यादव का बेटा है। युधिष्ठिर यादव पर हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह खून से लथपथ दर्द से तड़पता हुआ दिख रहा है। उसके पिता भी खून से लथपथ उसके बगल में पड़े दिख रहे हैं।
मायापुर पुलिस ने बताया कि कप्तान यादव, उसके बेटे धर्मेंद्र यादव और सतेंद्र यादव और पत्नी कमला बाई यादव और रामू यादव के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दो यादव परिवारों में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों पर FIR दर्ज की है। परिजन और नाम भी बता रहे हैं। उनको भी आगे विवेचना में बढ़ाया जाएगा।