सरसावा सहारनपुर
नकुड रोड पुल पर अज्ञात वाहन से टकराने से बुलेट सवार दो युवकों के गंभीर घायल होने की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सरसावा पुलिस।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों की जान बचाने के प्रयास करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी से घायल युवकों को पीजीआई पीलखनी लेकर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दोनों युवकों के परिजनों को सूचना दी परिजन मौके पर पहुंचे। एक युवक हरिद्वार के भलस्वा एवं दूसरा सब्बीरपुर बडगांव का निवासी बताए जा रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़