सहारनपुर :अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी के नेतृत्व में गठित टीम नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इरशाद मुंडन सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन से मुलाकात की। इस मुलाकात में टीम ने एसएसपी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और पत्रकारों पर हो रहे अत्याचारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा”हम पत्रकारों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अगर हमें एसएसपी का समर्थन मिला तो हम पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए लड़ते रहेंगे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत त्यागी ने कहा, “हम पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। हमें सरकार और प्रशासन से समर्थन की अपेक्षा है ताकि हम अपने काम को स्वतंत्र रूप से कर सकें।
रमेश सैनी ने कहा कि पत्रकार किसी भी संगठन से हो पत्रकारों के हित की बात करें
मुलाकात के दौरान टीम ने एसएसपी को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया और उनसे समर्थन मांगा। एसएसपी अभिनंदन ने आश्वासन दिया कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए काम किया जाएगा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की टीम ने एसएसपी को सम्मानित भी किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। मिलने पहुंचे शशिकांत त्यागी, बेनी प्रसाद शर्मा, रमेश सैनी, कुलदीप कश्यप, अजय त्यागी अंकित, प्रमोद कुमार बंसल, अब्बास काजमी ,शाहनवाज उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़