खबर जनपद एटा से
आपको सानुरोध अवगत करना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा सदर तहसील सहित उत्तर प्रदेश की सभी तहसीलों में किसानों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए मांग की कि जनपद फिरोजाबाद की तहसील जसराना के गांव रुहासी पट्टी निवासी भूपेंद्र शाक्य एवं डॉ0 प्रदीप शाक्य की विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी / कर्मचारियों की घोर लापरवाही की वजह से बहुत होनहार नौजवानों की असमय मृत्यु हो गई है
उक्त मृत्यु के विभागीय दोषियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को एक – एक करोड रुपए का मुआवजा तत्काल उत्तर प्रदेश सरकार देने का काम करे साथ ही आज के प्रदर्शन में आए किसान मजदूर नौजवानों ने बताया कि तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारियों का यह आलम हो गया है कि बिना रिश्वत के किसी भी किसान का कोई काम नहीं हो रहा है जो व्यक्ति रिश्वत नहीं देता है उसको सालों साल तहसील के चक्कर लगाने के लिए बाध्य किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ खुलेआम दलालों के माध्यम से रिश्वत लेकर तत्काल कारवाइयां हो रही हैं वहीं छोटे से छोटे काम की भी पीड़ित किसान नौजवान मजदूरों से मोटी से मोटी रकम वसूली जा रही है
इसलिए संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति बनाते हुए तय किया कि तहसील में किसानों की हो रही खुलेआम लूट के खिलाफ कचहरी पर प्रदर्शन कर सरकार तक पीड़ितों की आवाज को पहुंचाने का काम संगठन के द्वारा किया जाएगा
उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान चलाकर मजबूती के साथ अग्रिम प्रदर्शन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, मंडल प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला महासचिव रवि चौधरी, रामवीर सिंह, दरवेश कुमार शाक्य, सुरेंद्र लोधी, ओम प्रकाश सिंह, ओंकार सिंह, अर्जुन सिंह, राजबहादुर सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा