बांसी, सिद्धार्थनगर।बांसी कोतवाली परिसर में रमजान माह और आगामी होली पर्व को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहणी तथा प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार किसी एक समुदाय का नहीं बल्कि सभी का होता है, इसलिए एक-दूसरे के पर्व का सम्मान करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समय मुस्लिम समुदाय का रमजान चल रहा है और हिन्दू समुदाय की होली भी निकट है, ऐसे में दोनों पर्व साथ होने से आपसी सहयोग और सतर्कता की जरूरत और बढ़ जाती है।पुलिस क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहणी ने लोगों से अपील की कि होली रंगों का त्योहार है, इसलिए कीचड़, मिट्टी या गोबर से खेलने से बचें तथा नशे में हुड़दंग न करें। होली के दिन बाइक से तेज रफ्तार में इधर-उधर घूमने तथा सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक वीडियो पर ध्यान न देने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या कोई समस्या उत्पन्न हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।पुलिस क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा।पीस कमेटी की बैठक में एसआई शम्स जावेद खान, स्वामीनाथ भास्कर, छोटे लाल यादव, बलरामधर दुबे, राजेंद्र यादव, गोपाल जी पांडेय, ओबैदुल्लाह, नूरुल हसन, बब्बू दुबे, शिवकुमार पांडेय, भूपेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, योगेंद्र यादव, कांस्टेबल रितेश सिंह, शिवकुमार, सुनील कुमार निषाद सहित क्षेत्र के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
इंडियन टीवी न्यूज़ मंडल बस्ती मंडल ब्यूरो के श्रीकांत पांडे