इंडियन टीवी न्यूज सुशील चौहान
जिला ब्यूरो चीफ
सिवनी/ कलेक्टर शीतला पटले ने मंगलवार 24 फरवरी को उप तहसील कार्यालय कान्हीवाड़ा का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने नामांतरण, बंटवारा सीमांकन सहित अन्य लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित राजस्व अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों का त्वरित निराकरण आमजन से सीधे जुड़ा विषय है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख संधारण प्रकरणों के पंजीयन एवं निराकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए ल प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। इस अवसर पर एसडीएम , नायब तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।