राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम/उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के तत्वावधान में राष्ट्रीय बजरंग दल का दो दिवसीय महाअधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के मार्गदर्शक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें देशभर से लगभग 10 हजार कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
अधिवेशन में संगठन की आगामी रणनीति, विस्तार योजना एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस महाअधिवेशन में नर्मदापुरम, इटारसी, भोपाल, बाबई सहित कई स्थानों से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संयुक्त केंद्रीय महामंत्री प्रदीप गौर, संयुक्त महामंत्री मूलचंद शाद, प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी, प्रांत मंत्री केके तिवारी, जिला अध्यक्ष राजीव गौर एवं जिला मंत्री धीरज चौकसे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संगठन के विस्तार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया गया। आयोजकों ने बताया कि अधिवेशन में लिए गए निर्णयों को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा।