जनपद सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। थाना बिहारीगढ़ में तैनात सिपाही काशी यादव ने सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
अधिकारी मौके पर मौजूद
मौके पर सीईओ बेहट तथा एसपी सिटी सहारनपुर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रहे हैं।
फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्र कर लिए हैं। घटना थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।
पूर्ण विवरण की प्रतीक्षा…
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़