जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
पलेरा (टीकमगढ़): ग्राम पंचायत लहार बुजुर्ग में जनसुनवाई के दिन पंचायत भवन बंद रहने और अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है। खबर का संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत पलेरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) ने संबंधित सचिव श्री भगवानदास यादव को कड़ा नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
क्या है पूरा मामला? बीते मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर ‘जनसुनवाई’ आयोजित होनी थी, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण हो सके। लेकिन लहार बुजुर्ग पंचायत भवन में ताला लटका मिला और सचिव मुख्यालय से नदारद थे। इस खबर को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया।CEO की कड़ी कार्रवाई जारी नोटिस में CEO ने स्पष्ट किया है कि:पंचायत भवन बंद रखना और मुख्यालय पर अनुपस्थित रहना कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता है।यह कृत्य म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) के विपरीत है।यदि 2 दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो सचिव के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।।
इनका कहना है:” जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खबर के माध्यम से मामला संज्ञान में आते ही संबंधित को नोटिस जारी कर दिया गया है।” > — अरविंद कुमार बोरकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पलेरा*