फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मां के साथ बाजार गई थी, जहां वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को किशोरी अपनी मां के साथ खरीदारी करने बाजार आई थी। मां दुकान पर सामान लेने लगी, इसी दौरान किशोरी भीड़ में अचानक गायब हो गई। मां और परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
तलाश के दौरान कुछ लोगों ने किशोरी को गांव के एक युवक के साथ देखे जाने की जानकारी दी। इस आधार पर पिता ने शुक्रवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि किशोरी की तलाश जारी है और उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
पवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली