फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। गांव अगरास में बिना परमिट प्रतिबंधित आम के नौ पेड़ काटने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर वन विभाग की जांच में आरोप सही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव न्याज नगर निवासी लकड़ी ठेकेदार मोहम्मद उमर ने करीब पांच दिन पहले एक ग्रामीण के बाग से आम के 9 हरे पेड़ कटवा दिए। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने के लिए वन विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मामले की गोपनीय सूचना विभाग को दी गई थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
जांच के दौरान मौके पर पहुंचीं वन दरोगा ललिता यादव के साथ आरोपी द्वारा अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। साथ ही, कटाई गई लकड़ी कहां बेची गई, इसका स्पष्ट जवाब भी नहीं दिया गया।
वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कटान करने वालों में हड़कंप मचा हुआ
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली