दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
शुक्रवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में संयुक्त बार संघ के अधिवक्ताओं ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। दोपहर से शाम तक कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और खुशी से सराबोर हुए।
कार्यक्रम में ढोल की थाप पर फाग गीतों का जमकर आनंद लिया गया, जो घंटों चला। इसके बाद ठंडाई और मिष्टान्न वितरित किया गया। सभी अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव,सिविल बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, दुद्धी बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, राकेश कुमार मद्धेशिया, जितेंद्र श्रीवास्तव,रमेश कुशवाहा, विजय सिंह, आनंद कुमार, पवन कुमार दुबे, अभिनव जयसवाल, आशीष गुप्ता, राकेश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।