सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड हाईवे पर, लोहे के पुल के समीप कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक ग्रैफिटी (Graftiti) पेंट की गई है। इस सूचना पर घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा वादी की तहरीर पर थाना बिहारीगढ़ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
थाना बिहारीगढ़ पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का गहनता से विश्लेषण किया जा रहा है ताकि घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की शीघ्र पहचान की जा सके।अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी
सहारनपुर पुलिस द्वारा जनपद में शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।जिसके संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर द्वारा दी गयी बाईट
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़