रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को पोरसा तहसील क्षेत्र में विभिन्न मिष्ठान एवं डेयरी दुकानों पर निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
कार्रवाई के दौरान साधु सिंह चौराहा स्थित शिवा मिष्ठान से सोहन पपड़ी एवं मिल्क केक, जबकि शिवम मिष्ठान से मिल्क केक एवं बेसन के लड्डू के नमूने जांच हेतु लिए गए। साथ ही संबंधित दुकानदारों को साफ-सफाई के साथ खाद्य सामग्री तैयार एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद टीम ने सदर बाजार स्थित परमार दूध डेरी से घी का नमूना लिया। वहीं सदर बाजार में ही शैलेन्द्र गुप्ता की दुकान से मावा एवं बर्फी के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए।
सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.