सहारनपुर|समिति ने शहर के बीच स्थित रिमाउंट डिपो की लगभग 2400 एकड़ खाली जमीन के सद्उपयोग की मांग उठाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से रक्षा मंत्रालय (भारत) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन भेजा है।समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रिमाउंट डिपो में पहले घोड़ों और खच्चरों के प्रशिक्षण का कार्य होता था, जो अब लगभग बंद है। ऐसे में इस जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर या बड़ा रक्षा उपक्रम स्थापित किया जाए, जिससे जिले को नई पहचान मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हों।समिति ने कहा कि इस परियोजना से सहारनपुर का औद्योगिक और आर्थिक विकास होगा। इसके अलावा समिति ने निजी स्कूलों की फीस, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, पीजीआई परियोजना और नगर निगम करों से राहत जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान समिति के कई सदस्य जय शर्मा वीरेंद्र ठाकुर महेंद्र तनेजा और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़