पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम तथा अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई* ।
यह पैदल गश्त घंटाघर से नेहरू मार्केट होते हुए जामा मस्जिद तक की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
गश्त का उद्देश्य आगामी त्यौहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है
सहारनपुर पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं
जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध हैं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़