सहारनपुर
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर: थाना मिर्ज़ापुर क्षेत्र के गाँव मलकपुर मे जलापर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया! जिसमे जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी का शुभारम्भ करने पंहुचे बेहट विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमर अली खान एंव जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता मौ हाशिम के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया है! इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक उमर अली खान ने कहा कि गाँव मलकपुर के ग्रामीणों को जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से सप्लाई चालू होने से शुद्ध पानी पीने को मिलेगा! उन्होंने बताया कि गाँव मलकपुर मे जल जीवन मिशन के तहत 1 करोड़ 83 लाख 130 रूपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य किया गया है! इसके साथ ही गाँव मलकपुर के ग्राम प्रधानपति डॉ नीरज सैनी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँव मलकपुर मे जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी से शुद्ध जल की सप्लाई चालू होने से गाँव के करीब 550 परिवारों को शुद्ध पानी पीने को मिलेगा! उन्होंने कहा कि गाँव मे पानी की टंकी बनने से पहले गाँव के लोग पीने के पानी के लिए हैंडपम्प ओर सबमर्सिबल पर ही आश्रित थे! इस दौरान कार्यक्रम मे राजेंद्र सैनी, सुंदरलाल, भगवत प्रताप, विवेक सैनी, डॉ मौ सालिम, मौ अहमद, मौ ग़ालिब व तजम्मूल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़