दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नौडीहा में सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे बस के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया ।युवक को इलाज हेतु सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया गया ।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरटीया निवासी लालबहादुर (19) पुत्र प्रबोध अपने गांव से बाइक पर मधुबन की ओर जा रहे थे। नौडिहा एयरटेल टावर के निकट दुद्धी से सागोबांध जा रही सवारी बस के चपेट में आने से वे बुरी तरह घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद तत्काल निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति स्थिर होने पर शाम तक छुट्टी दे दी। परिजनों के अनुसार लालबहादुर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में मामूली चोटें आई हैं।