पत्रकार राजेन्द्र प्रसाद यादव
चिचोली| चिचोली विकास खण्ड ग्राम पंचायत आलमपुर में विगत कई वर्षों से रंगपंचमी के अवसर पर खांडेरय मेघनाथ बाबा जतरा मेला बड़े धूमधाम से मनाया जाता है इस मेला में लगभग दर्जनों गांवों के लोग आते हैं विशेष रूप से आलमपुर जामली मोतीपुर गोधना टेकडी जाम, डोलजाम धानिया जाम बालई चुनागोसांई खापा चूनाहजूरी ढौल उचांगोहान सीताडोगारी इमलीढाना हर्रावाडी एवं अन्य गांव से रिश्ते दार आते हैं रंगपंचमी के दिन खांडेरय मेघनाथ बाबा के पास मन्नतें मांगते हैं हर वर्ष सैकड़ों लोगों की मनोकामना पूरी होती है मेला में सभी समुदाय के लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले लगते हैं मेला में गोंडी लोकनृत्य भी होता है जिससे आकर्षण का केंद्र रहता है साथ में मेला में संतरे हार माला अंगुर तथा अन्य प्रकार की चीजें आती है शांति एवं किसी भी प्रकार की लड़ाई ना हो व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग चिचोली का बड़ी भूमिका रहती है दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना करते हैं यह परंपरा कई वर्षो से चलते आ रहा है इस वर्ष रंगपंचमी मेघनाथ जतरा के अवसर पर शाम 7 बजे से विशाल कबड्ड़ी प्रतियोगिता रखा गया है जिसमें प्रथम पुरस्कार 11000 हजार रुपए नगद द्वितीय पुरस्कार 9000 हज़ार नगद रहेगा इस प्रकार नौ पुरस्कार एवं अन्य नगद पुरस्कार एवं शील्ड रहेगा आप सभी खिलाड़ी खेल प्रेमी जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता व्यापारी बंधुओ का ग्राम पंचायत आलमपुर में हार्दिक अभिनन्दन स्वागत है