इंडियन टीवी न्यूज़
शहर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी को देखते हुए पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया है।
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों और गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है।
यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें और सुरक्षित यात्रा करें।
हनुमान चंद, बाड़मेर