दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
पिछले वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी दुद्धी में वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह समारोह आगामी 15 मार्च रविवार को श्री रामलीला नाट्य कला मंच दुद्धी तहसील परिसर में आयोजित होगा।
इस विशेष अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, रक्तदान एवं जनकल्याण से जुड़े प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसके अलावा, भारत के बाहर से भी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधि इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। समारोह में क्षेत्र के समर्पित समाजसेवी एवं रक्तदाता, जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में सक्रिय हैं, उन्हें सम्मानित एवं अभिनंदित किया जाएगा।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजन को सफल, प्रभावी एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु सभी से आर्थिक, सामाजिक एवं नैतिक सहयोग की अपेक्षा की गई है।आयोजक एवं प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक विकास अग्रहरि ने कहा कि सहयोग ही इस आयोजन की शक्ति और पहचान है। सभी समाजसेवी, रक्तदाता, जागरूक नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता का विनम्र अनुरोध किया गया है।
आयोजन प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट एवं दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस द्वारा किया जा रहा है।