दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया भट्टी मोड़ से लगभग एक किमी आगे मेन रोड पर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय (25) पुत्र देवप्रसाद निवासी मूर्ता,शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे दुद्धी से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गुलालझरिया भट्टी मोड़ से आगे गांव के पास मेन रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 102 के चालक व ईएमटी पंकज कुमार की मदद से घायल अजय को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. सुनील की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
उधर सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में घायल युवक के परिजनों की भीड़ जुटी रही ।