मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा लालनपुर में जांबाज देशभक्त सिपाही विजय शंकर प्रसाद के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने अपने गांव के असहाय और गरीब लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विजय शंकर प्रसाद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एसआई (उपनिरीक्षक) के पद पर कार्यरत थे। देश की सेवा करने के बाद सेवानिवृत्ति पर अपने गांव लौटकर उन्होंने समाज सेवा का यह सराहनीय कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन विधानसभा के पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडे उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत का भी आयोजन किया गया, जिसका ग्रामीणों ने आनंद लिया।
कार्यक्रम में चंदन प्रसाद, सुधीर कुमार, डॉ. जयराम भारती, किशन प्रसाद, मोहन प्रसाद, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सहित गांव के कई सम्मानित लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: बलिया से सुधीर कुमार ठाकुर की रिर्पोट