सहारनपुर। जनपद में पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम करने और पारदर्शी न्याय व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (SSP) सहारनपुर के कुशल निर्देशन में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों पर “जनसुनवाई” का आयोजन नियमित रूप से किया जा रहा है। थानों पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायतों और समस्याओं को थाना प्रभारियों द्वारा अत्यंत गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना जा रहा है। समस्याओं का केवल पंजीकरण ही नहीं, बल्कि नियम एवं कानून के दायरे में रहकर उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।उच्चाधिकारियों द्वारा इस प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए भटकना न पड़े। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाना और आमजन के भीतर सुरक्षा का भाव पैदा करना है। थाना स्तर पर होने वाली इस जनसुनवाई से बुज़ुर्गों, महिलाओं और असहाय लोगों को काफी राहत मिल रही है, क्योंकि उनकी समस्याओं का समाधान अब उनके स्थानीय क्षेत्र में ही संभव हो पा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़