कोरबा इंडियन न्यूज़ टीवी जिला ब्यूरो चीफ लक्ष्मी सिंह की रिपोर्ट
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी जी ने नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा कि कोरबा नगर पालिक निगम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस नाले के पास किसी व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से आक्रमण करते हुए भवन निर्माण किया जा रहा है, लारी जी ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व उसी जमीन पर बने हुए मकान को तहसीलदार एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन किसी व्यक्ति के द्वारा पुन:उसी जमीन पर अवैध निर्माण कर घर बनाया जा रहा है, उक्त जगह पर बन रहे, मकान को अति क्रमण मुक्त किया जाए,और नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड नंबर 16 में हो रहे अतिक्रमण की जांच भी कराई जाए, अरशद लारी जी ने अतिक्रमण कर बनाए जा रहे भवन के फोटो की छाया प्रति आवेदन के साथ संलग्न करते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की है, अब देखना होगा की समाचार प्रकाशन के बाद निगम प्रशासन क्या रुख अख्तियार करता है, युक्त अतिक्रमण के परिपेक्ष में जब आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा को जानकारी दी गई, तो उन्होंने कहा की कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को बोल दिया गया है, अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाया जाएगा, नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत कहीं पर भी कोई अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय जी पूरी निष्पक्षता के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध में हमेशा सटीक निर्णय लेते चले जा रहे हैं,