फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार को कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड से एक सटोरिया को दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टे की पर्ची और 5800 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे के भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बस अड्डे पर सट्टे का काम किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी तस्लीम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टे की पर्ची और 5800 रुपये नकद मिले। इस दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद क्षेत्र में आरोपी के स्मैक तस्कर होने की चर्चा भी फैल गई, लेकिन पुलिस ने इसे अफवाह बताया है।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक सटोरिया है और उसके पास से सट्टे की पर्ची बरामद हुई है। स्मैक तस्करी की बात पूरी तरह अफवाह है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली