बाड़मेर में रेवन्यू विभाग के एक कर्मचारी के टेबल पर बैठकर काम चाय पीते हुए फोटो सामने आया है। फोटो में दो पटवारी कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे है। वहीं तीसरा पटवारी (रेवन्यू कर्मचारी) कुर्सी पर बैठकर चाय की पी रहा है
फोटो बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील ऑफिस का है मामले में तहसीलदार का कहना है- फोटो की जानकारी लगी है। यह कर्मचारी हमारे स्टाफ का नहीं है। टेबल पर बैठाना गलत है। फिलहाल मामले की जांच करवा रहे हैं
दरअसल, सोशल मीडिया के जरिए एक फोटो सामने आया है। फोटो चौहटन तहसील के सभागार का है। इसमें चौहटन तहसील के बीजराड़ पटवारी जोगाराम, कोनरा पटवारी गोविंदराम कुर्सी पर बैठकर काम कर रहे है वहीं तीसरा तत्कालीन पटवारी विजय कुमार (9 फरवरी 2026 को प्रमोशन होकर भू-अभिलेख) टेबल पर बैठकर चाय पी रहे है। फिलहाल विजय कुमार धनाऊ तहसील में पोस्टेड है
चौहटन तहसीलदार भूपेन्द्र सेजू ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए फोटो सामने आया है फोटो हमारे तहसील ऑफिस का है। लेकिन टेबल पर बैठा स्टाफ चौहटन तहसील का नहीं है फोटो देखने से पता लग रहा है कि काफी पुराना फोटो है सरकारी कर्मचारी टेबल पर बैठता है, वो अच्छी बात नहीं है
इसकी जांच करवा रहे है कौन है, क्यूं बैठा है, फिलहाल जांच की जा रही है