सहारनपुर
छुटमलपुर सहारनपुर थाना फतेहपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात जजनेर गांव में चोरों ने एक किसान के ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसकी बैटरी चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार गांव जजनेर निवासी नासिर पुत्र शरीफ खां ने अपना महिंद्रा ट्रैक्टर घर की बैठक में खड़ा किया हुआ था। देर रात अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर फरार हो गए। सुबह जब परिजनों ने ट्रैक्टर देखा तो बैटरी गायब मिली, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर कभी किसानों के घरों को निशाना बना रहे हैं तो कभी खेतों में खड़े ट्रैक्टरों से सामान चोरी कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़