सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का कड़ा अभियान जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन मे थाना गंगोह पुलिस ने आज चेकिंग के दौरान ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने दो ऐसी बुलेट मोटरसाइकिलों को रोका, जिनसे साइलेंसर के जरिए ‘पटाखे’ जैसी आवाजें निकाली जा रही थीं। मौके पर बाइक चालक वाहन के वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़ी गई दोनों मोटरसाइकिलों (HR 05 AQ 2991 और UP 11 CA 6052) को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत तत्काल प्रभाव से सीज़ कर दिया गया। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चालकों को कड़ी चेतावनी दी और बाद मे उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम मे उपनिरिक्षक अशोक सिंह, हेडकांस्टेबल नितिन त्यागी शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी या मोडिफाइड साइलेंसर के जरिए शांति भंग करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़