सहारनपुर जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद कमान संभाली और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया!! विशेष रूप से चिलकाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम देखे गए। यहाँ एसपी ने स्वयं भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने कस्बे के मुख्य चौराहों, बाजारों और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया!! गश्त के दौरान महिला एसपी ने स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने अपील की कि!जनपद में शांति और आपसी सौहार्द का माहौल बनाए रखें।किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें।प्रशासन द्वारा जुमे की नमाज को लेकर जिले के सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई माहौल खराब न कर सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर यह नियमित गश्त है ताकि आम जनता में सुरक्षा का भाव बना रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़