शामली।
शहर में इन दिनों अवैध टेंपो और ईको वाहनों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। बस स्टैंड, अजंता चौक और मुख्य मार्गों पर ये वाहन बिना किसी रोक-टोक के सवारियाँ भरते दिखाई देते हैं। क्षमता से अधिक 15–16 सवारियाँ बैठाकर चलाए जा रहे ये वाहन न केवल यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं बल्कि लोगों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इन अवैध सवारी वाहनों की वजह से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर घंटों तक यातायात बाधित रहता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हैरानी की बात यह है कि कई वाहनों के पास न तो वैध परमिट है और न ही पूरा बीमा, फिर भी वे खुलेआम सवारियाँ ढो रहे हैं। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
शहरवासियों ने प्रशासन और यातायात विभाग से मांग की है कि ऐसे अवैध वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि जाम की समस्या से राहत मिल सके और सवारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
INDIAN TV NEWS
सूरज कौशिक शामली