राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी ।।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कटनी जिले के बरही भ्रमण के दौरान बड़ा तालाब बरही मे भगवान शिव की प्रतिमा का अनावरण किया।इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियो के खुशहाली एवं समृद्धि की कामना भी की,
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ग्रीष्मकाल प्रारंभ हो गया है। ग्रीष्म काल मे जल की एक एक बूंद को सहेजने में जल गंगा संवर्धन अभियान मील का पत्थर साबित होगा। अभियान के तहत नदियों,तालाबों,नालो में बोरी बंधान होने से इसका सीधा लाभ ग्रामीणों एवं मवेशियों को मिलेगा। सरकार के साथ साथ आम जनो की अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका होना चाहिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बड़ा तालाब बरही का 50 लाख रुपये की लागत से कायाकल्प किया जा रहा है। कायाकल्प के निर्माण में तालाब के चारो ओर घाट निर्माण,फव्वारे का निर्माण के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल पर्यावरण नहीं,विकास का आधार भी है। यह भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का भी एक प्रयास है। भू-जल स्त्रोतों के दोहन से गिरते भू-जल स्तर, प्राचीन जल संग्रहण संरचनाओं के क्षरण और नदियों के कम होते प्रवाह का प्रभाव सभी पर पड़ रहा है। इस स्थिति में सुधार के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में पिछले जल गंगा संवर्धन अभियान के सुखद परिणाम प्राप्त हुए हैं। वर्ष-2026 के अभियान में भी हमें जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को प्रभावी और परिणामूलक बनाना है।
इस अवसर पर,सांसद खजुराहो वी.डी.शर्मा, विजयराघव गढ़ विधायक संजय सतेंद्र पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।।