राजेन्द्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश मत्स्य पालन विभाग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सीताराम बाथम के नर्मदापुरम आगमन पर रेलवे स्टेशन परिसर में समाज के युवाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवाओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं उत्साहपूर्वक नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सचिन केवट, दिलीप कहार, सागर संतोरे, आनंद कहार, उमेश कहार, करण कहार, बसंत मांझी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाथम जी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए समाज के विकास एवं मत्स्य पालन क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इसके पश्चात सर्किट हाउस में समाज के कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाथम जी ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। साथ ही समाज के समग्र विकास एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि बाथम जी के नेतृत्व में समाज को नई दिशा मिल रही है और उनके कार्यों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ हुआ।
अमावस्या पर सेठानी घाट में करेंगे मां नर्मदा का पूजन
नर्मदापुरम प्रवास के दौरान सीताराम बाथम अमावस्या के अवसर पर मां नर्मदा के पावन सेठानी घाट पर स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वे भोपाल के लिए रवाना होंगे।