रिपोर्टर: जाकिर झंकार : आहवा
डांग जिले के मुख्यालय आहवा में रमज़ान ईद का पवित्र त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। ईद के अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने सुबह ईदगाह में नमाज़ अदा की और देश तथा समाज में शांति, सुख-समृद्धि के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर की खास बात यह रही कि हिंदू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को ईद मुबारक कहकर शुभकामनाएं दीं। दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर मिठाइयां बांटी और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।
आहवा क्षेत्र में पूरे दिन शांति और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय नेताओं और नागरिकों ने एकता का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
देश के विभिन्न हिस्सों में भी ईद के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता के ऐसे उदाहरण देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग एक-दूसरे के त्योहारों में भाग लेकर सामाजिक एकता को मजबूत बना रहे हैं।
यह उत्सव इस बात का प्रमाण है कि डांग जिला हमेशा से शांति, एकता और भाईचारे का प्रतीक रहा है।