वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी,एक तरफ जहाँ पूरा देश चैत्र नवरात्र की भक्ति में लीन है, वहीं दूसरी ओर ईद-उल-फितर की खुशियाँ मनाई जा रही हैं। वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत गोसाईं पुर चौकी क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का जायजा लेने खुद प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया जमीन पर उतरीं। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए ‘लेडी सिंघम’2 के रूप में पहचान बना रही IPS मानसी दहिया ने नवरात्र के तीसरे दिन प्राचीन माँ भटवली जी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
मंदिर परिसर में सघन चेकिंग और फुट पेट्रोलिंग।
IPS मानसी दहिया के नेतृत्व में चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार और गोसाईं पुर चौकी इंचार्ज विपिन पाण्डेय ने भारी पुलिस बल के साथ मंदिर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने न केवल सुरक्षा उपकरणों की जाँच की, बल्कि पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) कर श्रद्धालुओं से संवाद भी किया।
जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के इस संगम पर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है ताकि हर नागरिक निर्भय होकर अपनी आस्था का पालन कर सके,IPS मानसी दहिया
एक साथ दिखे दो त्योहार, चोलापुर में रही ‘शांति ही शांति’
आज का दिन क्षेत्र के लिए बेहद खास रहा। एक ओर माँ भटवली के दरबार में भक्तों की कतारें लगी थीं, तो दूसरी ओर मुस्लिम भाइयों ने ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। IPS मानसी दहिया की सक्रियता और चोलापुर पुलिस की सतर्कता का ही नतीजा रहा कि पूरे थाना क्षेत्र में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं आई। हर तरफ सौहार्द और शांति का माहौल बना रहा।
क्षेत्र में ‘लेडी सिंघम’ 2 की चर्चा
ड्यूटी के प्रति समर्पण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आईपीएस मानसी दहिया का सख्त अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की इस सक्रियता से अराजक तत्वों में भय और आम जनता में विश्वास बढ़ा है।।