सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मार्गों पर अवैध कट तत्काल बंद कराने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध और स्टंट करने वाले युवाओं पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। नियम तोड़ने वालों पर चालान, लाइसेंस जब्ती और वाहन जब्ती/स्क्रैप तक की कार्रवाई होगी। अंडरएज ड्राइविंग, अनफिट स्कूल वाहनों और ओवरलोडिंग पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए 36 हॉटस्पॉट चिन्हित कर सुधार कार्य तेज करने को कहा गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़