सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय गर्व और प्रेरणा का माहौल बन गया जब क्षेत्राधिकारी बेहट एस.एन. वैभव पाण्डेय को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया- यह केवल एक पदोन्नति नहीं, बल्कि उनके समर्पण, कठोर परिश्रम और अपराध के खिलाफ निरंतर संघर्ष का सम्मान है- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन ने स्वयं उनके कंधों पर अशोक स्तम्भ लगाकर इस उपलब्धि को औपचारिक सम्मान दिया- यह क्षण न केवल वैभव पाण्डेय के लिए, बल्कि पूरे पुलिस महकमे के लिए प्रेरणा का प्रतीक बन गया- अपर पुलिस अधीक्षक वैभव पाण्डेय ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जनता का विश्वास जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है- उनकी कार्यशैली स्पष्ट संदेश देती है कि पुलिस केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि भरोसे की मजबूत दीवार भी है- यह पदोन्नति आने वाले समय में उनके कंधों पर और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपेगी, जिन पर वे निश्चित रूप से खरे उतरेंगे- वहीं, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव को भी अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया- उन्हें एसएसपी अभिनन्दन सिंह द्वारा अशोक स्तम्भ लगाकर सम्मानित किया गया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़