जिला संवाददाता: प्रवीण जैन
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ललितपुर @IPSMdMustaque द्वारा जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं, जिन पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस पहल से फरियादियों में संतोष देखने को मिला और लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की।