कौशाम्बी। जिस महिला की हत्या का आरोप लगाकर उसके मायके वालो ने सनसनी फैला दी थी। उसे महेवाघाट पुलिस ने हरियाणा के मानेसर से जिंदा बरामद कर लिया है। एसपी राजेश कुमार ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि महिला ने प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़ा था। जबकि उसके पिता ने दहेज हत्या की झूठी कहानी रची थी। महिला के लापता होने के है
बाद उसके पिता ने दामाद पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने और शव गायब करने का संगीन आरोप लगाया था
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार ने तत्काल विशेष टीमो का गठन किया पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से महिला की लोकेशन ट्रैक की जो हरियाणा के इंडस्ट्रियल सेक्टर 7 मानेसर में मिली पुलिस की पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। जांच में दहेज और हत्या के सभी आरोप पूरी तरह निराधार पाए गए
शारदा पटेल की रिपोर्ट