सहारनपुर | जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर परिसर में आयोजित चैत्र नवरात्रि मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, यातायात व पार्किंग प्रबंधन, मेडिकल कैम्प, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और अनाउंसमेंट सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि भक्तजन सुरक्षित एवं सहज वातावरण में दर्शन कर सकें!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़