दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के सख्त निर्देश पर थाना दुद्धी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार अभियुक्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विशेष समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट/ट्वीट साझा किया था, जो सामाजिक सौहार्द को भंग करने वाला था। इसकी सूचना मिलते ही थाना दुद्धी पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।
जांच में अभियुक्त की पहचान शिवम कुमार पुत्र महेश प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 09, कस्बा दुद्धी थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।