राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी – चैत्र नवरात्रि समापन के अवसर पर आयोजित होने वाले जवारे विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्कता एवं मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, विसर्जन स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तत्काल नियंत्रित किया जाए।
ब्रीफिंग के दौरान सीएसपी कटनी श्रीमती नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।