जिले में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करने की तैयारी अब तेज़ हो गई है- शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के नेतृत्व में आयोजित अहम गोष्ठी में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई को लेकर स्पष्ट और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए- बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन, पुलिस अधीक्षक व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया- एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने दो टूक कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी- अवैध नशा कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए- साथ ही बरामदगी के मामलों में साक्ष्य संकलन, सीलिंग, सैंपलिंग और फॉरेंसिक प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से करने के निर्देश दिए गए- ताकि अदालत में दोषसिद्धि मजबूत हो-
हॉटस्पॉट चिन्हित करने, संदिग्धों पर निगरानी बढ़ाने और सूचना तंत्र को धार देने पर भी विशेष जोर दिया गया l
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़