नगर निगम निर्माण अधिकारी के पूर्व के बयान मारो गोली पार्षदों को लेकर जबरदस्त हंगामा पार्षद रईस पप्पू ने उठाया प्रश्न कैसे कोई अधिकारी पार्षदों के बारे में अपशब्द बोल सकता है!पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने निगम की घटती आय और बढ़ते व्यय पर की जोरदार बहस, दर के कामों की पिछले 3 सालों की मांगी सूची,बोले मंसूर दर के कामों के नाम पर पूरी सड़के बनवाई जा रही है मिले सूची हो जांच!
नगर निगम सहारनपुर का 752 करोड़ 76 लाख 37 हजार रुपए का बजट स्वर्समति से हुआ पास मीटिंग में उस समय हंगामा हो गया जब पार्षद रईस पप्पू ने बताया कि निर्माण विभाग के एक अधिकारी पार्षदों को गोली मारो का बयान देते है ऐसे अधिकारी को निगम में रहने का कोई अधिकर नहीं है मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह के हस्तक्षेप और दूसरे पार्षदों के समझाने पर माहौल शांत हुआ मीटिंग में चर्चा करते हुए पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने गिल कालोनी के बाहर बन रहे आकस्मिक निधि के नाले पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या ये नाला एक है?या इसके 2 टुकड़े किया गए है पूर्व में ये नाला 16 प्रतिशत कम पर टेंडर हुआ था वर्तमान में इसको आकस्मिक कार्य का दिखाया गया है क्या ये आकस्मिक कार्य है???इस नाले के दो टुकड़े किस नियम से किए गए है?जो जांच का विषय है?मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने तुरंत जांच के आदेश दिए पार्षद मंसूर बदर ने गृहकर जलकर सीवर कर की घटती आय और बढ़ते व्यय पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्ष 26/27 का मूल आय प्राविधान 56 करोड़ का था जिसके सापेक्ष 27मार्च तक मात्र29 करोड़ की आय हुई है जो बहुत कम है निगम को अपने कैंप लगवाने चाहिए थे,दुकानात किराया,प्रीमियम किराया भी 110 लाख के सापेक्ष मात्र 39 लाख आया है वही लाइसेंस विभाग दंड जुर्माना से मात्र 23 हजार की आय,दंड एवं जुर्माना विज्ञापन से 55 हजार की आय,होटल लाज,धर्मशाला से आय मात्र 7लाख,स्कूल कॉलेज बस लाइसेंस से आय मात्र 43 हजार,रेस्टोरेंट ढाबा से मात्र 000,सड़क कटिंग से मात्र 4 लाख आय पर पार्षद करते हुए कहा कि क्या निर्माण विभाग सोया है?? शहर में air tel,विद्युत विभाग,स्मार्ट सिटी रोज सड़क काट रहे है उनसे पैसे वसूले क्यों नहीं जा रहे है?पार्षद मंसूर बदर ने व्यय के आंकड़े नहीं देने पर भी सवाल उठाए पथ प्रकाश व्यय पर सवाल उठाते हुए कहा कि लाखों के रुपए खर्च होने के बाद भी शहर में अंधेरा है सैकड़ों लाइट बंद है जलकल का ट्यूबवेल संचालन का काम एक ऐसी कंपनी को दिया जा रहा है जो पहले से ही कोर्ट केस में है जो मुरादाबाद/लखनऊ में ब्लैक लिस्ट है पहले स्काडा लाया जाए फिर संचालन का टेंडर निकले,पार्षद मंसूर बदर ने निर्माण विभाग के दर के कामों पर प्रश्न उठाए और कहा कि जब टेंडर 15 से 25 प्रतिशत कम पर आ रहा है तो दर के कामों में पूरी सड़के कैसे बन रही है ?उन्होंने 3 सालों की दर के कार्यों की सूची मांगी मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने सूची उपलब्ध करवाने की बात की,पार्षद मंसूर बदर ने अधिकारियों से संयमित व्यवहार की अपील की और कहा कि पार्षद जनप्रतिनिधि है उनके सम्मान से समझौता नहीं होगा विविध कार्यों पर डीज़ल खर्च को एक जगह रखने पर भी पार्षद मंसूर बदर ने सवाल किए पार्षद समीर अंसारी ने मानकमऊ और पार्षद आसिफ अंसारी ने मेला में कैमरों के बजट पर सवाल उठाए,पार्षद रईस पप्पू ने स्लाटर हाउस को चालू करवाने और पार्षद महमूद ने वार्ड में ट्यूबवेल लगवाने और पार्षद रेशमा रूबी ने अरबी मदरसा और पार्षद शहगुल ने साबरी के बाग और पार्षद शबाना परवीन ने तकिया वाली गली की समस्या रखी मीटिंग में सभी अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे!
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़