दिनांक 30 मार्च 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवड़ा जुनारदार में परीक्षा फल वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील त्यागी, ग्राम सचिव राजीव, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार धीमान, नजाकत अली खान, श्रीमती निशा शर्मा, श्री यशपाल सिंह, श्रीमती निशा, राहुल कुमार, सविता श्रीमती, शाहिदा के साथ अन्य ग्रामवासी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार त्यागी ने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया तथा उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़