दुद्धी सोनभद्र। (विवेक सिंह) जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर में परंपरागत रूप से श्री रामनवमी का पावन पर्व कुशल संपन्न उपरांत डिहवार बाबा स्थित हनुमान मन्दिर परिसर में सायंकाल रामायण का पूज्य पुरोहित रविंद्र नाथ शुक्ला व नौ दिनों का व्रत अनुष्ठान के मुख्य जजमान जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी संग आस्थावान व्रतधारी सनातनीयों ने सामूहिक रामायण का दोहा पढ मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व भक्त हनुमान एवं मां काली की स्तुति क्षमा प्रार्थना के साथ ध्वज पूजन किया । परंपरागत विसर्जन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि बरबस ही प्रभु श्री राम वी भोलेनाथ ने रामनवमी का महापर्व में सम्मिलित होने का परम सौभाग्य प्रदान कराया जिससे मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुख्य अतिथि का अंग वस्त्रम व तिलक लगाकर अखाड़ा के अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी व संरक्षक सुनील कुमार जायसवाल आदि द्वारा सम्मानित किया गया। केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता रामलोचन तिवारी ने कहाँ की आयोजक मंडल रामनगर अखाड़ा समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन अनुशासित रूप से किया गया। सभी अखाड़ों के गुरु गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी के अखाड़ा के मजबूती के लिए किए गए कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। अपने उद्बोधन में कहा कि वह हम सभी के गुरु व मार्गदर्शक थे। रामनगर अखाड़ा समिति के कार्य की सराहनीय की साथ हीं नव मनोनीत गुरु जी शंभू नाथ जौहरी सहित पूरी समिति कों शुभकामनाएं दीं । कार्यक्रम का शुभारंभ तत्कालीन 54 अखाड़े के गुरु रहे स्वर्गीय गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलन कर सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। हिंदू धर्म के धर्म ध्वजा संवाहक पूज्य देवनारायण जायसवाल का माल्यार्पण अंगवस्त्रम कर स्वागत तिलक लगाकर किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन का अंग वस्त्रम तिलक लगाकर सम्मान के बीच अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर के चार दिवारी का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा साथ हीं नगर के विकास पर प्रकाश डाला। साथ हीं जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम का अंगवस्त्रम व तिलक लगाकर स्वागत किया गया । केंद्रीय जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री दीपक शाह रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरी महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता का अंगवस्त्रम कर सम्मान किया गया। साथ ही सर्व समाज के अध्यक्षगणों चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, स्वर्णकार समाज से गणेश प्रसाद सोनी,युवा अग्रहरी समाज के अध्यक्ष आलोक अग्रहरी,कानू मध्येसिया समाज के अध्यक्ष संतोष कुमार सहित पूर्व नगर अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, विंध्यवासिनी प्रसाद जायसवाल, अरुणोदय जौहरी, धीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, नगर प्रचारक वशिष्ठ जी, शिव शंकर गुप्ता, राजेश्वर श्रीवास्तव कृष्ण कुमार चन्द्रवंशी, श्याम बिहारी, पवन सिंह , सहित मातृ शक्तियों का सम्मान तिलक लगाकर अंग वस्त्रम कर अंजुलाता चन्द्रवंशी, मनोनीत सभासद पूजा चन्द्रवंशी संग सभी समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाले मातृ शक्तियों कों उनके पतिदेव द्वारा अंगवस्त्रम तिलक लगाकर सम्मान किया गया। जय बजरंग अखाड़ा समिति के पूज्य पुरोहित रविंद्र नाथ शुक्ला, मुख्य संरक्षक सुनील कुमार जायसवाल अखाड़े के नव मनोनीत अध्यक्ष शंभूनाथ जौहरी, अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी महामंत्री राजू शर्मा उपाध्यक्ष रोहित चन्द्रवंशी कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी संगठन मंत्री अजय चन्द्रवंशी संरक्षक मंडल विशंभर नाथ पटेल गुरुजी,सतेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पांडे, श्याम बिहारी, राकेश श्रीवास्तव, भोला अग्रहरि नीरज जौहरी मीडिया प्रभारी रवि सिंह आदि सैकड़ो सनातनियों का सम्मान अंगवस्त्रम एवं तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात शानदार भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण भक्तगणों ने किया। संचालन सुनील कुमार जायसवाल द्वारा किया गया।