दुद्धी सोनभद्र (विवेक सिंह)। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत रविवार को विंढमगंज थाना अंतर्गत जोरकहू गांव में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला थाना प्रभारी दुद्धी संतु सरोज के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं को संबोधित करते हुए कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं को शिक्षा दिलाने तथा अधिक सुरक्षा के महत्व पर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। प्रभारी संतु सरोज ने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि वे परिवार और समाज में लड़कियों की सुरक्षा और शिक्षा सुनिश्चित करें।
मौके पर महिला कांस्टेबल संगीत, सविता, आकांक्षा तथा पीआरडी देवमान भी उपस्थित रहीं।