केशव साहू
डोंगरगढ़। चैत्र नवरात्र पर्व के समापन के पश्चात श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा महावीर तालाब की सफाई की गयी। ज्ञात हो शहर के मध्य स्थित महावीर तालाब का समस्त धार्मिक पर्व में समस्त हिन्दू धर्मावलंबीयों द्वारा उपयोग किया जाता है। नवरात्र पर्व में श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा संचालित छोटी बम्लेश्वरी मंदिर शीतला मंदिर के साथ साथ शहर में स्थित प्राचीन दंतेश्वरी व काली माता मंदिर के ज्योत जवारा का विसर्जन महावीर तालाब में किया जाता है। इस वर्ष भी ज्योत जवारा का विसर्जन करने के पश्चात प्रतिवर्षानुसार श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा किनारे में स्थित लगभग 5 गाड़ी मिट्टी मलबा को निकलवाया गया।