दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह) कस्बा स्थित महावीर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति प्रस्तुतियों से अभिभावकों व अतिथियों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना से हुआ। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को मनमुग्ध कर दिया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही बच्चों को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर मनोज मिश्रा, जीजीआईसी कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ रीतिका श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं अभिभावक मौजूद रहे ।