देवबंद सहारनपुर – ऐतिहासिक माँ त्रिपुरा बाला सुंदरी देवी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अभिनंदन ने संयुक्त रूप से मेला परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को मुस्तैद रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैरिकेडिंग, आवागमन और कतार व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ मेला शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़